उत्तराखंड

नगीना रानी बनी ओबीसी आयोग की सदस्य

रिपोर्ट:प्रियांशु सक्सेना

देहरादून। राज्यपाल की स्वीकृति पर उत्तराखंड शासन ने डोईवाला की पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी को अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य मनोनीत किया। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल भाजपा सरकार में ही संभव हो सकता। भाजपा संगठन हर कार्यकर्ता को सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के लिए निरंतर कल्याण का कार्य करेंगी। डबल इंजन की भाजपा सरकार विकास और जन कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। कहा की भाजपा संगठन मातृशक्ति का सम्मान करने में कोई कसर नहीं छोड़ती। शुभकामनाएं देने वालों में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा, मंजू नेगी, वर्षा वर्मा, कुसुम पवार, पूनम तोमर, रामेश्वर लोधी, अजय लोधी, राममूर्ति देवी, राजेंद्र तड़ियाल, विनय जिंदल आदि शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button