उत्तराखंड

हल्द्वानी में हाईकोर्ट के स्थायी परिसर का रास्ता साफ करने में जुटी धामी सरकार, केंद्रीय वन मंत्री से की मुलाकात।

ब्यूरों रिपोर्ट

देहरादून। उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर हल्द्वानी के लामाचौड़ में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के लिए आरक्षित वन भूमि हस्तांतरण और डायवर्जन के प्रस्ताव पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने नैनीताल में बढ़ते यातायात दबाव, पर्यटकों की आवाजाही और भू-स्खलन की आशंकाओं का हवाला देते हुए नए परिसर की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि लामाचौड़ क्षेत्र सड़क और राष्ट्रीय राजमार्गों से बेहतर तरीके से जुड़ा है। यहां आधुनिक न्यायिक परिसर बनने से न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और वादकारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए अग्रिम कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button