उत्तराखंड

आस्था पर हमला या आपराधिक वारदात? कांवड़िये को गोली मारने से मचा हड़कंप।

हरिद्वार में कांवड़िये को गोली मारने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी।

हरिद्वार, 1 जून। धर्मनगरी हरिद्वार में रविवार देर रात एक कांवड़िये को गोली मारने की घटना से सनसनी फैल गई। घटना कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल विश्वविद्यालय के समीप हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक कांवड़िये को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

जानकारी के अनुसार घायल कांवड़िया हरिद्वार से गंगाजल लेकर गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग के समर्थन में करीब 240 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकला था। इसी दौरान देर रात अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। गोली लगने के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। घायल कांवड़िये की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button