उत्तराखंड

गंगा समग्र अभियान के सदस्यों का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी।

ब्यूरों रिपोर्ट

देहरादून। पृथ्वी पर मानव जीवन के लिए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ वायु और स्वच्छ जल होना जरुरी है। मानव जनित गतिविधियों एवं वृक्षों के अंधाधुंध कटान के कारण आज पर्यावरण के लिए बहुत बड़ा खतरा पैदा हो गया है। अगर इन दोनों चीजों को स्वच्छ रखना है तो मानव को स्वयं इसके लिए जागृत होना होगा। इसी उद्देश्य को लेकर गंगा समग्र के सदस्यों द्वारा हरबर्टपुर के आसन नदी के तट पर विभिन्न प्रजाति के वृक्षों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर गंगा समग्र के सदस्यों के साथ वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि स्वच्छ जल और वायु जीवन जीने का मुख्य आधार है। इसके बिना पृथ्वी पर मानव जीवन कभी भी जीवंत नहीं रह सकता , लेकिन आज मानव जीवन के इन दोनों आधार के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण में सरकार के साथ साथ समाज की भागीदारी भी जरूरी है। जिसके लिए गंगा समग्र के सदस्य आम जनता को इसके प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि गंगा कोई नदी नहीं, बल्कि यह भारत के जीवन और संस्कृति का अभिन्न अंग है। इसीलिए गंगा को मां का दर्जा प्राप्त है। मां गंगा को उसके अतीत के गौरव पर लाने के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण की दिशा में काम करने के उद्देश्य से गंगा समग्र की शुरूआत की गयी है। गंगा समग्र अभियान के पदाधिकारी विजय रावत का कहना है कि हमारा उद्देश्य अगली पीढ़ी की सभ्यता और संस्कृति को बेहतर बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button