लोस चुनाव : डोईवाला विस क्षेत्र के केंद्रों पर लंबी कतार, मतदान का आंकड़ा पहुंचा 23 हजार के पार

रिपोर्ट: प्रियांशु सक्सेना।
देहरादून। प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार (आज) मतदान हो रहे है। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हों गई है। हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की डोईवाला विधानसभा में सुबह 9 बजे तक 13.29% वोटिंग हो गई हैं।डोईवाला विधानसभा में एक लाख 74 हजार 678 मतदाता है जो हरिद्वार सीट से मैदान में उतरे 14 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। इनमे 88,984 पुरुष और 85,690 महिलाएं हैं जबकि चार थर्ड जेंडर है। डोईवाला विस को पांच जोनल तथा 21 सेक्टर में रखा गया है।आम आदमी 2024 के लिए निर्वाचन ने डोईवाला विस में 121 मतदान केंद्र और 190 मतदान स्थल बनाए गए हैं। बता दे की शुक्रवार (आज) वोटिंग शुरू होने के दो घंटो में 13.29% मतदान हो चुका है यानी 23,348 के करीब मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर चुके हैं। सभी मतदान केंद्र पर लोगों की लंबी कतारें हैं। लोग सुबह 7 बजे से ही अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच कर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।


