उत्तराखंड

कैंसर को हराया… अब दुनिया जीतने निकली उत्तराखंड की बेटी गुनगुन बियाल!

ब्यूरों रिपोर्ट, विक्रम सिंह।

देहरादून।
उत्तराखंड की पहाड़ियों से निकली एक बेटी ने ऐसी कहानी लिखी है, जिसमें दर्द है… संघर्ष है… जज्बा है… और आखिर में है शानदार जीत।

जिस बीमारी का नाम सुनकर अक्सर लोग टूट जाते हैं, उसी कैंसर को मात देकर देहरादून की गुनगुन बियाल ने राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता P&I India 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।

P&I India 2026 का राष्ट्रीय ताज जीतकर बढ़ाया देवभूमि का मान, 2027 में अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व।

अहमदाबाद में सजे भव्य मंच पर जब गुनगुन के सिर पर राष्ट्रीय ताज सजा, तो यह सिर्फ एक पेजेंट की जीत नहीं थी… यह संघर्ष पर हौसले की जीत थी।

पहले Miss Teen Uttarakhand… फिर कैंसर से जंग…!

गुनगुन बियाल का सफर ग्लैमर की चमक से कहीं आगे की कहानी है।

उन्होंने Miss Teen Uttarakhand का खिताब अपने नाम कर अपने हुनर की पहचान बनाई। लेकिन इसके बाद जिंदगी ने उसके सामने ऐसी चुनौती रख दी, जो किसी को भी अंदर तक हिला देने के लिए काफी थी,कैंसर।

इलाज, दर्द और मुश्किल दौर के बीच गुनगुन ने हार मानने के बजाय जिंदगी से लड़ने का फैसला किया….!

शरीर कमजोर होता गया, लेकिन हौसला मजबूत होता गया।

कैंसर के खिलाफ जंग जीतने के बाद गुनगुन ने अपनी जिंदगी को सिर्फ अपने तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने अपने अनुभव और संघर्ष को दूसरों की ताकत बनाने की कोशिश की।

दर्द से निकली ‘Healing Space’ की रोशनी….!

गुनगुन ने Healing Space की नींव रखी, एक ऐसा प्रयास, जिसका उद्देश्य लोगों के बीच healing, positivity, strength और self-belief की भावना को मजबूत करना है।

यानी जिस दर्द से गुनगुन खुद गुजरीं, उसी दर्द से उन्होंने दूसरों के लिए उम्मीद की रोशनी पैदा करने का रास्ता चुना।

राष्ट्रीय मंच पर सिर्फ खूबसूरती नहीं, संघर्ष की चमक भी दिखी।

P&I India 2026 के राष्ट्रीय मंच पर देशभर से प्रतिभागी पहुंचीं।

लेकिन गुनगुन की पहचान सिर्फ उनकी खूबसूरती नहीं थी।

उनकी आंखों में उस संघर्ष की चमक थी, जिसे उन्होंने खुद जिया था। उनके व्यक्तित्व में उत्तराखंड की मिट्टी की सादगी थी और उनके आत्मविश्वास में उस योद्धा की ताकत थी, जिसने जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाइयों में से एक को मात दी थी।

और आखिरकार…

राष्ट्रीय ताज गुनगुन बियाल के नाम रहा।

अब लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मंच… हाथ में होगा तिरंगा।

P&I India 2026 का खिताब जीतने के बाद अब गुनगुन के सामने अगली बड़ी चुनौती है।

2027 में वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

यानी अब देहरादून और उत्तराखंड की यह बेटी सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर नहीं, बल्कि विश्व मंच पर अपनी पहचान बनाने की तैयारी में है।

एक ताज… और उससे कहीं बड़ी कहानी….!

गुनगुन बियाल की कहानी हमें बताती है कि जिंदगी चाहे कितनी भी बड़ी चुनौती सामने रख दे, अगर हौसला जिंदा है तो रास्ते कभी खत्म नहीं होते।

Miss Teen Uttarakhand से कैंसर सर्वाइवर…
कैंसर सर्वाइवर से Healing Space की संस्थापक…
और अब P&I India 2026 की राष्ट्रीय विजेता।

यह सफर सिर्फ गुनगुन की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है।

यह उन तमाम लोगों के लिए उम्मीद है, जो जिंदगी की किसी मुश्किल लड़ाई से गुजर रहे हैं।

कैंसर ने उन्हें रोकना चाहा…
हालात ने उन्हें झुकाना चाहा…
लेकिन गुनगुन ने दोनों को पीछे छोड़ दिया।

अब 2027 में जब वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, तो उनके साथ सिर्फ एक ताज नहीं होगा…

साथ होगा उत्तराखंड का गौरव, भारत का तिरंगा और लाखों सपनों की उम्मीद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button