उत्तराखंड

दयारा बुग्याल की रहस्यमयी झील पर टिकी तलाश।

ब्यूरों रिपोर्ट

उत्तरकाशी। दयारा बुग्याल ट्रैक पर लापता हुई नैनीताल जिले के रामनगर निवासी बबीता पांडेय की तलाश अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। कई दिनों से चल रहे व्यापक सर्च अभियान के बावजूद कोई ठोस सुराग हाथ न लगने के बाद अब खोज अभियान का केंद्र कैंप के समीप स्थित रहस्यमयी झील बन गई है।

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, वन विभाग और स्थानीय बचाव दल लगातार कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच अभियान चला रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार झील की गहन तलाशी के लिए 6 सदस्यीय विशेष डीप सर्च टीम आधुनिक उपकरणों के साथ जल्द मौके पर पहुंचेगी।

बचाव दल को उम्मीद है कि झील की तलहटी की जांच से मामले से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण सुराग मिल सकता है, जिससे बबीता पांडेय के लापता होने के रहस्य से पर्दा उठ सके।

दयारा बुग्याल की खूबसूरत वादियों के बीच चल रहा यह सर्च ऑपरेशन अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। परिवार और स्थानीय लोग लगातार बबीता के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं, जबकि प्रशासन हर संभावित स्थान पर खोज अभियान को और तेज कर रहा है।

“हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रही है बेचैनी, लेकिन उम्मीद अभी भी कायम है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button