जौलांगी के पास बस दुर्घटनाग्रस्त, 22 यात्री सवार, सभी सुरक्षित।
ब्यूरों रिपोर्ट
नई टिहरी, 1 जून। तहसील टिहरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जौलांगी के पास सोमवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में कुल 22 यात्री सवार थे, जो केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस जौलांगी के समीप दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के बाद यात्रियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आने की सूचना है, जिनका प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन का सहयोग किया। दुर्घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
