उत्तराखंड

वर्दी में चरण स्पर्श पर बवाल, आईजी पर उठे सवाल…!

ब्यूरों रिपोर्ट

विकासनगर: वर्दी की मर्यादा और अनुशासन को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने गढ़वाल के आईजी राजीव स्वरूप पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

नेगी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक के दौरान आईजी राजीव स्वरूप ने वर्दी और टोपी पहने हुए सार्वजनिक रूप से गढ़वाल कमिश्नर के पैर छू लिए। उन्होंने इसे “खाकी को शर्मसार करने वाला कृत्य” बताया।

नेगी ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि अगर व्यक्तिगत सम्मान देना ही था तो आईजी को यह कार्य निजी तौर पर, बिना वर्दी के करना चाहिए था। सार्वजनिक मंच पर, वह भी वर्दी में, इस तरह का व्यवहार पुलिस आचरण नियमावली का उल्लंघन है। उनके मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी का कर्तव्य सलामी देना होता है, न कि चरण स्पर्श करना।

इतना ही नहीं, नेगी ने इस पूरे मामले को भू-माफिया संरक्षण से जोड़ते हुए बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “यह सम्मान यूं ही नहीं दिया जा रहा, बल्कि दोनों अधिकारियों की जुगलबंदी भू-माफियाओं को संरक्षण देने का काम कर रही है। पर्दे के पीछे ये खुद भी इस खेल का हिस्सा हो सकते हैं।”

नेगी ने डीजीपी और गृह विभाग से मामले का संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पत्रकार वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी और ब्लॉक मीडिया प्रभारी अतुल हांडा भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button