उत्तराखंड

जयपाल सिंह चौहान पर्यटन अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित।

विकासनगर।  जौनसार बावर के मोहना गांव निवासी जयपाल सिंह चौहान को पूर्व मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी के 96 वीं जयंती पर राज भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवा निवृत्त गुरमीत सिंह ने सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान पर्यटन अलंकरण के रूप में दिया गया।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा उत्तराखंड राज्य के लिए किए गए विकास कार्यों के योगदान को याद किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी की जयंती के मौके पर प्रत्येक वर्ष प्रदेश के विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया जाता है। इस अवसर यह सम्मान उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले अनेक विभूतियों का सम्मान दिया गया, जिसमें डॉ धन सिंह रावत को स्वच्छ राजनीतिक, सम्मान, भारत कुकरेती और स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक संपदा अलंकरण कमला देवी, उद्योग अलंकरण अजय गुप्ता, चिकित्सा सेवा अलंकरण आशुतोष राणा, शिक्षाविद अलंकरण डॉ. कृष्णकांत वैदिक शास्त्री, पर्यटन अलंकरण से जौनसार बावर के जयपाल सिंह चौहान को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा है कि उनका सपना है कि पर्यटन की क्षेत्र में जौनसार बावर और अधिक तरक्की करें और इसके लिए वह हर नवयुवक को प्रेरित करने का कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक व्यक्तियों सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

 कौन है जयपाल सिंह चौहान।

जयपाल सिंह चौहान जौनसार बावर के मोहना गांव के निवासी है और वर्तमान समय में मोहना खत के स्याना भी है। उन्होंने अपनी प्राइमरी शिक्षा गांव की प्राथमिक विद्यालय से की और उसके बाद हाई स्कूल और इंटर चकराता से पास किया। उच्च शिक्षा के लिए देहरादून आए तो उसके बाद उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत होटल व्यवसाय के रूप में शुरू की। प्रारंभ में 5- 6 वर्षों तक होटल में काम किया और फिर होटल की नौकरी छोड़कर देहरादून में अपना ‘आंगन’ नाम से रेस्टोरेंट प्रारंभ किया। जिसमें करीबन 30 – 35 लोगों को नियमित रोजगार दे रहे हैं! इसके बाद इन्होंने अपने गांव मोहना में होम स्टे ‘मोहना हाउस’ प्रारंभ किया। जिससे अन्य लोग भी प्रेरित होकर होमस्टे के काम को आगे बढ़ा रहे हैं। इसके साथ-साथ चौहान नियमित सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान देते हैं। समय-समय पर होटल एवं होमस्टे के क्षेत्र में युवाओं को प्रेरित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button