उत्तराखंड

पुलिस महानिरीक्षक ने किया शारीरिक नापजोख व दक्षता परीक्षा के भर्ती स्थल का निरीक्षण।

डोईवाला (प्रियांशु सक्सेना)।

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट में होने वाली उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), गुल्मनायक (पीएसी/आईआरबी) एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा 2024 की शारीरिक नापजोख व दक्षता परीक्षा के लिए निर्धारित भर्ती स्थल का पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने निरीक्षण किया।

एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट भर्ती केंद्र में प्रतिदिन 700 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। यहां भर्ती परीक्षा 02 सितंबर से प्रारंभ होकर 24 सितंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी।

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने भर्ती प्रक्रिया में तैनात अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न ड्यूटी संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच, अनुशासन और भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंध, हर इवेंट पर वीडियो ग्राफी के निर्देश दिए।

एसडीआरएफ सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने भर्ती की तैयारियों और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भर्ती से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बैठक में उप सेनानायक मिथिलेश कुमार, उप सेनानायक विजेंद्र दत्त डोभाल, सहायक सेनानायक श्याम दत्त नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button