चुनाव से पहले धामी का बड़ा दांव- कैबिनेट में नए चेहरों की एंट्री।

देहरादून | उत्तराखंड
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट का विस्तार हो गया है। शुक्रवार को राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 5 नए मंत्रियों को शामिल किया गया, जिसके बाद कैबिनेट की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
यह विस्तार 2027 विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
धामी कैबिनेट में शामिल नए मंत्री…
1. मदन कौशिक (हरिद्वार)
वरिष्ठ भाजपा नेता, संगठन और सरकार दोनों में अनुभव।
कई बार के विधायक (हरिद्वार से लगातार जीत)
पार्टी में मजबूत पकड़ और संगठनात्मक अनुभव के चलते शामिल।
2. खजान दास (राजपुर रोड, देहरादून)
अनुसूचित जाति समुदाय का बड़ा चेहरा।
बेबाक और जुझारू छवि।
3. भरत सिंह चौधरी (रुद्रप्रयाग)
क्षेत्रीय संतुलन के तहत गढ़वाल से प्रतिनिधित्व।
सक्रिय और जमीनी नेता।
वर्तमान विधायक, संगठन में सक्रिय भूमिका।
4. राम सिंह कैड़ा
कुमाऊं क्षेत्र से प्रतिनिधित्व।
संगठन और क्षेत्रीय राजनीति में मजबूत पकड़।
लगातार जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों पर सक्रिय।
5. प्रदीप बत्रा (रूड़की)
हरिद्वार क्षेत्र से प्रभावशाली चेहरा।
व्यापारिक और राजनीतिक दोनों क्षेत्रों में पहचान।
कई बार विधायक रह चुके, मजबूत जनाधार।
कैबिनेट विस्तार की बड़ी बातें….
कुल 5 नए मंत्री शामिल, पहले 5 पद खाली थे।
अब कैबिनेट में कुल 12 सदस्य (CM सहित)
गढ़वाल और कुमाऊं दोनों क्षेत्रों को संतुलित प्रतिनिधित्व।
आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश।
राजनीतिक संदेश…..
यह विस्तार सिर्फ प्रशासनिक नहीं बल्कि स्पष्ट राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है।
क्षेत्रीय असंतुलन को खत्म करना।
नाराज विधायकों को साधना।
2027 चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करना।
