उत्तराखंड

बैणी-भुली योजना पर कांग्रेस का हमला, चुनावी लाभ के लिए महिलाओं को धन देने का आरोप।

ब्यूरों रिपोर्ट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से घोषित बैणी-भुली योजना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर चुनावी लाभ लेने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत अन्य नेताओं ने प्रेस वार्ता कर योजना की मंशा पर सवाल उठाए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आजीविका मिशन से जुड़ी करीब 5 लाख 23 हजार महिलाओं को चुनाव से पहले 10 हजार और चुनाव के बाद 10 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है, जबकि अभी तक योजना का शासनादेश जारी नहीं हुआ है। कैबिनेट मंत्री द्वारा योजना को गेम चेंजर बताए जाने पर हरीश रावत ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार पांच साल जनता के लिए काम करने के बजाय चुनाव के समय अलग-अलग वर्गों के खातों में पैसा डालकर सत्ता हासिल करना चाहती है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने अंकिता भंडारी प्रकरण और किसानों के मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button