उत्तराखंड

सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी।

ब्यूरों रिपोर्ट

नई दिल्ली। 10 जून 2026 भारतीय राजनीति के इतिहास में एक महत्वपूर्ण तारीख बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार चुनाव जीतकर देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

देश की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक, पीएम मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड।

प्रधानमंत्री मोदी ने 4398 दिनों का कार्यकाल पूरा करते हुए भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4397 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले इंदिरा गांधी 4077 दिनों तक प्रधानमंत्री रहीं थीं।

9 जून को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा हुआ और कुल मिलाकर केंद्र की सत्ता में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे हो चुके हैं। भाजपा इस उपलब्धि को “विकसित भारत के संकल्प और जनविश्वास की जीत” के रूप में प्रचारित कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा देशभर के भाजपा शासित राज्यों में विशेष कार्यक्रम, संगोष्ठियां और जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए विभिन्न आयोजन कर रहे हैं।

भाजपा का दावा है कि यह रिकॉर्ड केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि देश की जनता द्वारा लगातार तीन बार दिए गए जनादेश का सम्मान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button