उत्तराखंड

देवभूमि के दूरस्थ अंचल में सेवा का सम्मान,पहाड़ के डॉक्टर, प्रदेश का गौरव…

ब्यूरों रिपोर्ट, देहरादून

उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाले जौनसार-बावर क्षेत्र के चिकित्सा अधिकारियों को उस समय खास पहचान मिली, जब प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें सम्मानित किया।

यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि उस समर्पण और संघर्ष का प्रतीक है, जो पहाड़ के कठिन भूगोल में भी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार किया जा रहा है।

इन अधिकारियों को मिला सम्मान….!

डॉ. दिनेश चौहान (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून)
उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवा के लिए सम्मानित।

डॉ. नीतू तोमर (बाल रोग विशेषज्ञ)
बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान।

डॉ. खजान सिंह (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मसूरी)
संस्थागत स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में भूमिका।

डॉ. नरेंद्र राणा (त्यूणी प्रभारी)
दूरस्थ क्षेत्र में सेवाओं के प्रभावी संचालन के लिए सम्मान।

पहाड़ में सेवा, आसान नहीं…

जौनसार-बावर जैसे दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं देना किसी चुनौती से कम नहीं है। सीमित संसाधन, कठिन पहुंच और मौसम की बाधाएं। ऐसे में इन डॉक्टरों ने न केवल अपने कर्तव्यों को निभाया, बल्कि लोगों के जीवन में भरोसे की किरण भी जगाई।

संदेश साफ है….!

यह सम्मान एक प्रेरणा है, कि यदि नीयत और समर्पण हो, तो कठिन से कठिन हालात में भी बदलाव संभव है।

“जिन हाथों ने दूर-दराज के गांवों में जीवन बचाया, आज वही हाथ सम्मान से सजाए गए है”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button