राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा का संकल्प पत्र किया जारी, युवाओं महिलाओं किसानों और गरीबों पर है जोर।

ब्यूरों रिपोर्ट

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने 2024 चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र आज जारी कर दिया है। जिसे पार्टी ने मोदी की गारंटी नाम दिया है। पार्टी ने आज दिल्ली में अपने राष्ट्रीय कार्यालय में संकल्प पत्र जारी किया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ग्रहमंत्री अमीत शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित भाजपा के सभी नेता मौजूद रहे। बीजेपी ने संकल्प पत्र मे युवाओं महिलाओं गरीबों और किसानों पर ध्यान केंद्रित किया है। पार्टी ने 2047 तक विकसित भारत के अपने संकल्प को भी दोहराया है।

  • भाजपा का संकल्प पत्र 2024 मोदी की बड़ी बातें।

  • पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।
  • आने वाले पांच साल में फ्री राशन की योजना जारी रहेगी।
  • जनऔषधि केंद्रों का विस्तार होगा।
  • पांच लाख का मुफ्त इलाज मिलता रहेगा।
  • 70 साल की आयु के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाया जाएगा। चाहें फिर वो किसी वर्ग का हो।
  • 3 करोड़ और घर बनाने का संकल्प लिया है।
  • 10 साल में हमने दिव्यांगजनों को कई सुविधाएं दी हैं।
  • ट्रांसजेंडर साथियों को भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाने का निर्णय लिया है।
  • पिछले 10 साल नारी को समर्पित रहे हैं। आने वाले पांच साल नारी की भागेदारी के होंगे।
  • 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी ली है।
  • गरीबों की थाली पोषण वाली होगी।
  • उज्जवला योजना आगे जारी रहेगी।
  • जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी।
  • सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जारी रहेगी।
  • पीएम किसान सम्मान निधि आगे भी जारी रहेगी।
  • देश में डेयरी सहकारिता समिति की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
  • हम दलहन और तिलहन में आत्मर्निभर के लिए किसानों की मदद करेंगे।
  • धरती की मां की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा।
  • नैनो यूरिया के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा।
  • भाजपा का संकल्प भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है।
  • देश में जनजाति समाज के योगदान को मान्यता देते हुए हमने जनजाति गौरव दिवस मनाने का संकल्प लिया है। डिजिटल जनजाति कला अकादमी की स्थापना की जाएगी।
  • 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूलों को बनाया जाएगा।
  • भाजपा विकास और विरासत में भरोसा करती है।

इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने “महिला आरक्षण कानून का जिक्र करते हुए कहा, जो 30 सालों में नहीं हुआ वो 3 दिन में हो गया। संसद में महिलाओं को आरक्षण दी गई। कोराना काल के दौरान सरकार मजबूती से लड़ी। हमने आर्टिकल 370 को हटाया। आज आवास योजना के तहत 4 करोड़ पक्के घर बन गए हैं और इस कार्य को आगे भी जारी रखा गया है। आज 50 करोड़ जनधन खाते से 55.5 प्रतिशत जनधन खाता महिलाओं के नाम पर सूचीबद्ध हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button