राष्ट्रीय

“बंगाल में कानून कैद, लोकतंत्र बेबस.. बंगाल जल रहा है और दिल्ली चुप है!”

ब्यूरों रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल एक बार फिर सुर्खियों में है और वजह बेहद गंभीर। पहले केंद्रीय एजेंसियों जैसे सीबीआई और ईडी के अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार, और अब चुनाव आयोग के अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की घटना।
सवाल सीधा है क्या देश के एक राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है?

ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में हालात किस दिशा में जा रहे हैं, यह अब सिर्फ राजनीतिक बहस नहीं बल्कि संवैधानिक संकट का विषय बन चुका है। जब केंद्रीय संस्थाओं के अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक की सुरक्षा की क्या गारंटी है?

संविधान बनाम ज़मीनी सच्चाई……।

बार-बार यह कहा जाता है कि “देश संविधान से चलता है।” लेकिन क्या यही संविधान सिर्फ भाषणों और अदालतों तक सीमित रह गया है?

भारत का संविधान स्पष्ट रूप से बताता है कि अगर किसी राज्य में संवैधानिक तंत्र फेल हो जाए, तो अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है। लेकिन सवाल ये है कि,

क्या पश्चिम बंगाल में हालात अभी भी उस स्तर तक नहीं पहुंचे हैं?
या फिर राजनीतिक समीकरण संविधान से ऊपर हो गए हैं?

सुप्रीम कोर्ट की चुप्पी पर सवाल…..।

देश की सर्वोच्च अदालत से उम्मीद होती है कि वह हर संवैधानिक संकट पर स्वतः संज्ञान ले। लेकिन पश्चिम बंगाल की लगातार घटनाओं पर अब तक कोई सख्त रुख क्यों नहीं दिखा?

क्या अदालत सिर्फ याचिकाओं का इंतजार करेगी, या फिर जमीनी सच्चाई को भी देखेगी?

केंद्र सरकार की रणनीतिक खामोशी…..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार लगातार कानून व्यवस्था पर सख्त होने का दावा करती है। लेकिन बंगाल के मामले में यह सख्ती क्यों गायब नजर आती है?

क्या केंद्र सरकार राजनीतिक टकराव से बच रही है?
या फिर आने वाले चुनावों की रणनीति में यह “खामोशी” एक हिस्सा है?

अनुच्छेद 356: विकल्प या राजनीतिक हथियार?….

अनुच्छेद 356 का इतिहास विवादों से भरा रहा है, लेकिन इसका मकसद साफ है। जब राज्य सरकार संविधान के अनुसार काम करने में विफल हो जाए।

आज बंगाल में जो घटनाएं सामने आ रही हैं, वे यह सवाल उठाती हैं कि,
अगर अब भी अनुच्छेद 356 लागू नहीं होगा, तो फिर कब होगा?

जनता का सवाल, जवाब कौन देगा?….

पश्चिम बंगाल के हालात अब सिर्फ एक राज्य का मुद्दा नहीं रह गए हैं। यह देश के लोकतंत्र, कानून और संविधान की साख का सवाल बन चुका है।

अगर केंद्रीय एजेंसियां, चुनाव आयोग और आम नागरिक all under threat हैं, तो फिर लोकतंत्र की रक्षा कौन करेगा?

अब निर्णय का समय है……।

यह वक्त है जब
सुप्रीम कोर्ट को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

केंद्र सरकार को स्पष्ट और सख्त निर्णय लेना होगा।

क्योंकि अगर अब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो यह सिर्फ बंगाल नहीं पूरे देश के लिए खतरनाक साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button