हरिद्वार: ‘नूतन न्याय संहिता’ पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ।
ब्यूरों रिपोर्ट
हरिद्वार। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने शनिवार को Bairagi Camp में उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित “नूतन न्याय संहिता” विषय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य देश में लागू नई आपराधिक न्याय प्रणाली के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और आम नागरिकों से लेकर न्याय व्यवस्था से जुड़े सभी हितधारकों को इन कानूनों की जानकारी देना है।
यह प्रदर्शनी भारत सरकार द्वारा लागू Bharatiya Nyaya Sanhita, Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita और Bharatiya Sakshya Adhiniyam के प्रभावी क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई है। इसमें अधिवक्ताओं, पुलिस अधिकारियों, अभियोजन अधिकारियों और आम नागरिकों को आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली की नई व्यवस्थाओं से परिचित कराया जा रहा है।
प्रदर्शनी में नई न्याय संहिताओं की प्रमुख विशेषताओं को सरल, दृश्य और इंटरैक्टिव माध्यमों से प्रस्तुत किया गया है। इनमें समयबद्ध जांच और चार्जशीट की अनिवार्यता, जीरो एफआईआर और ई-एफआईआर की व्यवस्था, सात वर्ष से अधिक सजा वाले अपराधों में अनिवार्य फॉरेंसिक जांच, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल साक्ष्यों की वैधता, तथा महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों के लिए कड़े प्रावधान जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं शामिल हैं।
गौरतलब है कि नई आपराधिक न्याय संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखंड देश में अग्रणी राज्यों में शामिल रहा है। यह प्रदर्शनी 9 मार्च तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी।
प्रदर्शनी में दिखी उत्तराखंड की विकास गाथा
इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने बैरागी कैंप में आयोजित उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया और विभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया।
यह प्रदर्शनी राज्य के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में पिछले चार वर्षों में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक निर्णयों को प्रदर्शित करती है।
प्रदर्शनी में विशेष रूप से
बुनियादी ढांचे के विकास
सड़क और संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार
शिक्षा क्षेत्र में सुधार
निवेश प्रोत्साहन और औद्योगिक विकास
पर्यटन को बढ़ावा
धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण
सीमांत क्षेत्रों के विकास
से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को प्रमुखता से दर्शाया गया है।
इस विकास प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य सरकार ने अपने नीतिगत फैसलों, जनहितकारी योजनाओं और विकास की उपलब्धियों को आम जनता के सामने प्रस्तुत किया है।
