उत्तराखंड

हरबर्टपुर पंपिंग योजना का शिलान्यास।

विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने आज हरबर्टपुर क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विधायक ने 4783.11 लाख रुपये लागत की हरबर्टपुर पेयजल योजना का विधिवत शिलान्यास किया।

शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता की भारी मौजूदगी के बीच विधायक ने कहा कि यह योजना तकनीकी रूप से इस प्रकार डिजाइन की गई है कि बिना मोटर के भी पांचवीं मंजिल तक पानी आसानी से पहुंच सकेगा। उन्होंने दावा किया कि योजना के धरातल पर उतरते ही हरबर्टपुर के लोगों को पानी की किल्लत से स्थायी राहत मिलेगी।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी अमृत योजना के तहत स्वीकृत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्पष्ट संकल्प है – “सबका साथ, सबका विकास” – और उसी सोच के साथ विकासनगर में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की जनता ने वर्षों से इस योजना की मांग की थी, जिसे अब मूर्त रूप दिया जा रहा है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और तय समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

अब देखना होगा कि 47 करोड़ 83 लाख से अधिक की यह महत्वाकांक्षी योजना जमीन पर किस गति से आगे बढ़ती है और क्या वाकई हरबर्टपुर को जल संकट से पूरी तरह राहत मिल पाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button