मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में बड़ा हादसा, दो की मौत – तीन गंभीर घायल…।

ब्यूरों रिपोर्ट
सोनप्रयाग, 1 सितम्बर 2025।
रुद्रप्रयाग जिले के मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रही मैक्स बोलेरो (UK 11 TA 1100) पर सुबह करीब 7:15 बजे अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिर गया। पत्थर सीधे वाहन पर गिरा, जिससे मौके पर ही अफरातफरी मच गई।
वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे, जो दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की मदद से सोनप्रयाग अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घायल यात्रियों की सूची
1. नवीन सिंह रावत (35 वर्ष), पुत्र जयेंद्र सिंह, निवासी – सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी
2. ममता (29 वर्ष), पत्नी चैन सिंह पवार, निवासी – सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी
3. प्रतिभा (25 वर्ष), पुत्री गिरवर सिंह, निवासी – सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी
मृतकों की सूची
1. रीता (30 वर्ष), पत्नी उदय सिंह, निवासी – सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी
2. चंद्र सिंह (50 वर्ष), पुत्र कलम सिंह, निवासी – सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी
इस हादसे ने एक बार फिर उत्तराखंड के पहाड़ी मार्गों की खतरनाक परिस्थितियों की याद दिला दी है। प्रशासन ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और लैंडस्लाइड जोन में सतर्क रहने की अपील की है।
जिला प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।